Site icon Yashbharat.com

Road Accident : एक ही परिवार के तीन लोगों की वाहन दुर्घटना में मौत

accident

रतलाम. राजस्थान के नाकोड़ा तीर्थ स्थल पर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई,और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर कीर की चौकी के पास शुक्रवार शाम एक कार आगे चल रहे टैंकर के पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे सहित तीन की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हुए। हादसे में हताहत लोग मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के ताल निवासी होकर आपस में रिश्तेदार है,जो राजस्थान के नाकोड़ाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।
वल्लभनगर थाना प्रभारी श्यामसिंह रत्नू ने बताया कि चार दोस्त समूह बनाकर नाकोड़ाजी दर्शन के लिए निकले थे,जो हादसे का शिकार हुए।मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के ताल निवासी मयंक (32) पुत्र मोहनलाल आंचलिया, भव्य (8) पुत्र मयंक आंचलिया और विपुल (40) पुत्र विरेंद्र धाकड़ की मौत हो गई, जबकि शरद पुत्र प्रकाश आंचलिया और कमल पुत्र सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। मयंक आंचलिया और विपुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भव्य की मौत उदयपुर में उपचार के दौरान हुई। घायलों को उदयपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर दम तोडऩे वाले मंयक और विपुल के शव वल्लभनगर स्थित मुर्दाघर में रखवाया गया हैं,जिसका पोस्टमार्ट शनिवार सुबह होगा।

तेज रफ्तार बनीं हादसे का कारण
बरसात में तेज गति से हादसा
घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है, जबकि क्षेत्र में बरसात हो रही थी। माना जा रहा है कि कार की गति तेज थी,जबकि आगे टैंकर धीमी गति से चल रहा था। बरसात के कारण कांच धुंधला जाने से अचानक टैंकर के पीछले हिस्से में कार धुस गई ।
मौके पर लगा हुजूम
टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में हाइवे एम्बुलेंस से घायलों को मेनार सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उदयपुर के लिए रेफर किया गया। मौके पर वल्लभनगर सीआई श्यामसिंह रत्नू, भींडर थानाधिकारी यशवंत सोलंकी, एएसआई राम सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण
सिक्स लेन बनने के बाद क्रॉसिंग बंद होने और गांव कस्बों से पुलिया निकलने के बाद वाहन बिना झिझक तेज रफ्तार से चलते है। ऐसे में अब तक हुए हादसों में अधिकतर मामले सड़क पर ही वाहन खड़े करने के कारण हो रहे हैं। हाइवे पर वाहन खड़े कर दुकानों-होटलों से सामग्री खरीदने के चक्कर में लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। हादसे मुख्य रूप से हाइवे पर भारी वाहन खड़े होने से हो रहे हैं।

Exit mobile version