Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

एक और कांग्रेस विधायक एन्दल सिंह कसाना ने भी दिया इस्तीफा

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरते और भाजपा की सरकार बनने की संभावना के बीच कांग्रेस के एक और कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कसाना ने भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही माना जा रहा है कि ये सभी भाजपा में शमिल हो रहे हैं। कॉंग्रेस में इस कदर भगदड़ की उम्मीद तो खुद भाजपा को भी नहीं था। अब ये भी पता चल रहा है कि कसाना के अलावा अभी 6 और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि शाम होते होते भाजपा में 50 विधायक भी पाले में पहुंच जाएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिये।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम