Site icon Yashbharat.com

एक्टर शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन

shashi

हिंदी फिल्मों के सदाबहार एक्टर शशि कपूर का आज लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। वह बॉलीवुड एक्टर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। शशि कपूर का निधन 79 साल की उम्र में हुआ लंबी बिमारी के बाद हो गया। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने।

शशि कपूर ने मुंबई के डोन बोस्को सकूल से पढ़ाई की। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर उन्हें स्कूल की छुट्टियों के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस करने के लिए कहा करते थे। इसके बाद उन्होंने बड़े भाई राजकपूर की फिल्म आग और आवारा में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया। फिल्म आग में वह अपने भाई के बचपन का किरदार निभा रहे थे। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले शशि कपूर ने 40 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

Exit mobile version