एकीकृत कृषि प्रणाली एवं फसल चक्र का प्रशिक्षण दिया गया

कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्य डॉ सुधीर खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के क्रम में विद्यार्थियों को एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत कृषि के साथ फसल उत्पादन फल उत्पादन सब्जी उत्पादन पशुपालन मधुमक्खी पालन रेशम पालन मुर्गी पालन एवं वानिकी से अतिरिक्त आय का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन करने के लिए मिश्रित खेती एवं फसलों को बदल बदल कर बोने के लिए फसल चक्र अपनाने तथा एक दलीय फसल के बाद दो दलीय फसल बोने की जानकारी दी गई।
बहु फसल प्रणाली के अंतर्गत कई प्रकार की फसलों को एक साथ मिश्रित रूप में या अलग-अलग समय पर एक ही भूमि पर बोया जाता है अंतर फसल में दो या दो से अधिक फसलों को पंक्ति में उगाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि खरपतवार कीट एवं रोग नियंत्रण तथा भूमि में नमी का संरक्षण होगा के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।









