jabalpurLatest

एकता दिवस पर पुलिस का आकर्षक मार्चपास्ट, SP सिद्धार्थ बहुगुणा ने दिखाई हरी झंडी

आशीष शुक्ला..

जबलपुर में एकता दिवस पर पुलिस बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 

जबलपुर, यशभारत। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज शनिवार 31 अक्टूबर की शाम पुलिस बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

मार्च पास्ट को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने निकाले गये मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल और होमगार्ड के जवान भी शामिल हुये मार्च पास्ट प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम