Monday, April 6, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

एकता कपूर के ल‍िए राम कपूर और साक्षी तंवर ने दोहराया इंट‍िमेट सीन!

मुंबई। राम कपूर और साक्षी तंवर एक बार फिर साथ नजर आएंगे अपने उसी इंटीमेट अंदाज में। अगर आपको टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं याद है, तो आपको ये भी याद होगा कि इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर एक बेहद इंटीमेट सीन दिया था, जो काफी समय तक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा था। उस सीन को उस समय टीवी का सबसे बोल्ड सीन कहा गया था। अब एक बार फिर एक वेब सीरीज में राम और साक्षी की वही नजदीकियां सामने आने वाली हैं। इसमें भी राम और साक्षी एक बार फिर लिपलॉक करते नजर आएंगे।

yashbharat

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, एकता कपूर कर ले तू मोहब्बत के पहले सीजन में भी राम और साक्षी का लव मेकिंग सीन चाहती थी लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। हालांकि राम और साक्षी ने इस बार मना नहीं किया और उन्होंने इस सीन की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

yashbharat

लेकिन एक इंटरव्यू में एकता ने कहा था कि, “राम और साक्षी के बीच लव सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। उस एपिसोड के बाद टीआरपी 6 से घट कर 2 पर आ गई थी।” अब जो भी है लेकिन दर्शको को एक बार फिर से राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी प्यार भरे अंदाज में नजर आने वाली है। अब देखना ये है कि, इस बार ये शानदार जोड़ी दर्शको के बीच जगह बना पाती है या नहीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply