मध्यप्रदेश

एकतरफा मोहब्बत में खुद को आग लगा युवती को लगाया गले

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के सौंसर इलाके में एक युवक ने एकतरफा मोहब्बत में होटल में खुद को आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान उसने नजदीक खड़ी युवती को भी अपने आगोश में ले लिया. होटल के कर्मचारियों ने किसी तरह आग को बुझाई. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. ये खौफनाक वाकया होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Leave a Reply

Back to top button