Wednesday, April 29, 2026
FEATUREDमध्यप्रदेश

एआईसीसी का ऑब्जर्वर बन कर बांट रहे कांग्रेस की टिकट

इंदौर। एआईसीसी का ऑब्ज़र्वर बनकर कांग्रेस उम्मीदवारों से ठगी की कोशिश का मामला इंदौर से सामने आया है. इंदौर के जिलाध्यक्ष ने इस बात की शिकायत पीसीसी से की है.दरअसल कुछ दिनों पूर्व एआईसीसी के ऑब्ज़र्वर बनकर एक अज्ञात शख्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. यह मुलाकात इंदौर के एक फाइव स्टार होटल में की गई थी. शिकायत के मुताबिक इस कथित ऑब्ज़र्वर ने कार्यकर्ताओं को टिकिट दिलाने का प्रलोभन दिया.मामले की जानकारी इंदौर के वरिष्ठ नेताओं को मिली तो उन्होंने पीसीसी को इस बात की सूचना दी.

tavite
पीसीसी के मीडिया सेल के चेयरमैन मानक अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ठगी की कोशिश हुई है. उन्होंने बताया कि इसके बाद एक एडवाइजरी पीसीसी की ओर से जारी की गई है कि कार्यकर्ता ऐसे किसी बहकावे में नहीं आएं.किसी को विधानसभा चुनाव में टिकिट के लिए ऐसा कोई ऑबजर्वर नहीं बनाया गया है.समय आने पर जब किसी को भी टिकिट दिया जाएगा तो उसके क्षेत्र में किए समाज सेवा के कार्य. उसकी छवि, पार्टी के प्रति समपर्ण और जो बिंदु केंद्र से तय होंगे, उनके आधार पर होगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply