jabalpur

उड़ीसा तस्करों से जुडे जबलपुर के तार-क्राइम ब्रांच ने दी दबिश, साढ़े 15 किलो गांजा बरामद

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम को बताया गया था कि शहर के कुछ लोग उड़ीसा से गांजा की अवैध तस्करी कर जबलपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बेच रहे हैं।

इस पर क्राइम ब्रांच के स्टाफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर क्राइम ब्रांच का स्टाफ व थाने का स्टाफ लेकर थाना भेड़ाघाट के ग्राम मजीठा पर गवाहों को साथ ले जाकर दबिश दी गई थी तो खंडहरनुमा एक पुराने मकान से तीन व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके पास से तीन सफेद रंग अलग अलग थैलों में लगभग 5-5 किलो गांजा मिला।

पूछताछ पर इन लोगों ने अपना नाम कल्लू उर्फ मनोज सोनी पिता खेमचंद सोनी, निवासी बीटी तिराहा, थाना गढ़ा और सिब्बू उर्फ शिवनारायण पटेल ग्राम पथरौली बरौदा, थाना भेड़ाघाट और तीरथ यादव पिता रामचरण यादव ग्राम आमाखोह, बेलखेड़ा जबलपुर निवासी बताया। अवैध रूप से गांजा रखने पर प्रत्येक व्यक्ति से पृथक-पृथक जब्ती की गई इस तरह उपरोक्त तीनों व्यक्तियों के पास से 15 किलो 500 गांजा जब्त किया गया।

जिसकी कीमत 1 लाख 24 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। ये लोग उड़ीसा से चोरी छिपे गांजा लाकर जबलपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बेचते थे।

आरोपी तीनों के विरूद्घ धारा 8/20 एनडीपीएचएस के तहत गिरफ्तार कर वैधनिक कार्यवाही की एवं अपराध पंजीबद्घ किया। इस प्रकरण में जिन व्यक्तियों से गांजा जब्त किया गया है उनकी चल अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यदि गांजे की बिक्री से उन्होंने पूर्व में यह संपत्ति बताई है तो उनकी संपत्ति कुर्क कराने न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। उक्त कार्य में थाना प्रभारी भेड़ाघाट शशि विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक आर के पाण्डे, सहायक उपनिरीक्षक एस एस पटेल, आर. अभिषेक शिंदे, आर. हाकम सिंह एवं क्राइम ब्रांच का स्टाफ एएसआई अमरीष पांडे, प्र आर. के के पाण्डे, प्र. आर. फिरोज खान, प्र. आर. राजेन्द्र बिलोहा, आर. शैलेन्द्र कौरव आर. महेश को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply