Site icon Yashbharat.com

उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-भाजपा के समर्थक भिड़े

न्‍यूज डेस्‍क। फिल्म अभिनेत्री और मुंबई नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-भाजपा के समर्थक भिड़े, जमकर हुई हाथापाई उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-भाजपा के समर्थक भीड़ें, जमकर हुई हाथापाई

फिल्म अभिनेत्री और मुंबई नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. मामला बोरीवली का है. बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर यहां चुनाव प्रचार कर रही थीं, तभी बीजेपी समर्थक वहां पहुंचकर मोदी, मोदी के नारे लगाने लगे. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई.

मातोंडकर को मौजूदा सांसद भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ उतारा गया है. बताया जा रहा है कि यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है. गोपाल शेट्टी ने 2014 में मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरूपम को हराया था. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी शेट्टी के खिलाफ किसी चर्चित चेहरे को उतारना चाहती थी. यही वजह है कि उर्मिला के नाम का चयन किया गया.

बता दें कि भाजपा नेता राम नाइक ने 1989 और 1999 के बीच इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. वर्तमान में राम नाइक अभी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं. साल 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर राम नाइक को हराया था. इसके बाद गोविंदा 2009 में चुनाव नहीं लड़े. इस सीट पर संजय निरूपम को जीत मिली थी. उर्मिला के फिल्मी करियर की बात करें तो 90 के दशक में उनकी गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी. उन्होंने रंगीला, सत्या, खूबसूरत, जुदाई, जंगल जैसी फिल्मों में काम किया है.

Exit mobile version