FEATUREDमध्यप्रदेश

उमरिया ज‍िले में रात में कुएं में गिरी बाघिन स्वस्थ, सुबह किया शिकार

उमरिया । कुएं में रविवार रात गिरी बाघिन को जंगल में छोड़ दिया गया है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पतौर रेंज में बाघिन पर नजर रखी जा रही है। फील्ड डायरेक्टर विंसेंट रहीम ने बताया कि बाघिन ने सोमवार की सुबह एक चीतल का शिकार भी किया है।

तीन घंटे चला रेस्क्यू

पतौर रेंज के रेंजर अमरीश पांडे ने बताया कि बाघिन भटकते हुए पतौर गांव के नजदीक पहुंच गई थी और अंधेरे में जंगल से लगे खेत में बने कुएं में गिर गई थी। आसपास गश्त करने वालों को जब कुएं से बाघिन की आवाज सुनाई पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। कुएं में पानी काफी ज्यादा था लेकिन बाघिन पानी के ऊपर दिखाई पड़ रही थी। टॉर्च की रोशनी में बाघिन को ट्रंक्युलाइज किया गया और फिर कुएं में जाल डालकर उसे बाहर निकाला गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Back to top button