katniLatest

उमरिया जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आए बरही के दो मैजिक चालको को भेजा क्वारेंटाइन सेंटर

जबलपुर/कटनी, (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) उमरिया जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए कटनी जिले के बरही नगर के दो मैजिक चालको को शुक्रवार की रात 7 बजे से क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा गया है, जिनका सेम्पल कल शनिवार को लिया जाएगा।

गत 18 मई को महाराष्ट्र के नासिक से आए 6 मजदूरो को बरही से मैजिक वाहन में बैठाकर बरही के 2 चालको ने उन्हें उमरिया जिले के म्हरोई व चिल्हारी-पनपथा छोड़ा था, जिनमे से एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर बरही के इन दोनों चालको को आज बरही के नायब तहसीलदार, थाना प्राभारी अंकित मिश्रा, बीएमओ डॉ राममणि पटेल व नगर परिषद अमला हरकत में आया और दोनों चालको को बरही स्थित रामावतार अग्रवाल के बारात घर मे बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम