katniLatest

उपलब्धि: नसबंदी में कटनी जिले को मिला 11 वां स्थान

कटनी– स्वाथ्य विभाग का परिवार कल्याण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके तहत कटनी जिले को 6838 नसबंदी का लक्ष्य रखा गया। कटनी जिला अस्पताल की स्टाफ टीम सहित जिले सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ की मेहनत से जिले में अभी तक 3227 नसबंदी केस की उपलब्धि हुई है।

wp 16092513965168311028911549111093

दिनांक 23/12/20 तक की उपलब्धि के आधार पर कटनी जिले को 11 वा स्थान प्राप्त हुआ है जो जिले लिए गौरव की बात है।

सीएमएचओ प्रदीप मुड़िया ने बताया कि समस्त डॉक्टर स्टाफ की मेहनत से जिले को टॉप 10 में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि प्रोटोकाल के आधार पर किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम