Site icon Yashbharat.com

उपचुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, वार्ड आरक्षण का राजपत्र जारी

nikay-chunav

nikay-chunav

उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव की तैयारी के तहत वार्ड आरक्षण का राजपत्र जारी हो गया है। नगर निगम वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने बाद ही असाधारण राजपत्र में वार्डों का आरक्षण प्रकाशित कर दिया है

जबलपुर।  उपचुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने बाद ही असाधारण राजपत्र में वार्डों का आरक्षण प्रकाशित कर दिया है।

दावे-आपत्तियों के निपटारे के बाद मप्र शासन द्वारा 10 नवंबर को राजपत्र में प्रकाशित वार्डों के आरक्षण के बाद अब दीपावली त्योहार के बाद चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ जाएंगी। महापौर के आरक्षण के बाद चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी रंगत दिखने लगेगी।

30 सितंबर को हुआ था आरक्षण

विदित हो कि नगर निगम के 79 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 30 सितंबर को मानस भवन में हुई थी। वार्डों में जनसंख्या और जातिगत आधार पर वार्डों का आरक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाल कर किया गया था।

40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

जातिगत आधार पर 35 वार्ड आरक्षित

Exit mobile version