Saturday, May 9, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल, जद में वाशिंगटन

उत्‍तर कोरिया ने कथित तौर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि अब उत्‍तर कोरिया की मिसाइलें वाशिंगटन डीसी तक पहुंच सकती हैं। उत्‍तर कोरिया ने इसी साल सितंबर मध्‍य के बाद पहली बार मिसाइल दागी है। यह मिसाइल जापान के करीब जाकर गिरी। करीब एक सप्‍ताह पहले ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने उत्‍तर कोरिया को उन देशों की सूची में फिर से डाल दिया था जो वाशिंगटन के अनुसार आतंकवाद का समर्थन करते हैं। इस सूची में आने वाले देशों पर अमेरिका और प्रतिबंध लगा सकता है, हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तनाव और बढ़ा है। अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताते हुए किम जोंग उन के नेतृत्‍व में उत्‍तर कोरिया ने दर्जनों मिसाइल परीक्षण किये हैं। ट्रंप ने कसम खाई है कि वह उत्‍तर कोरिया को परमाणु मिसाइलें बनाने नहीं देंगे जो अमेरिका तक मार कर सकें

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply