Latest

Video: BJP चीफ बंशीधर भगत के बिगड़े बोल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को कहा- ‘अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे’, वीडियो वायरल

समाचार एजेंस एएनआई ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बंशीधर भगत कहते हैं, ‘हमारी नेता विपक्ष कह रही है।

कि बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे?’ बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता ने यह विवादित टिप्पणी की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश हैं। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा था कि भाजपा के पांच से छह-विधायक उनके संपर्क में हैं। इंदिरा हृदयेश हल्दानी से कांग्रेस विधायक हैं और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।

बंशीधर भगत के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेत प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया, ‘आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहिन जी, आज मैं अति दुखी हूं। महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हूं जो मेरी तरह दुखी हैं। मैं कल आपसे व्यक्तिगत बात करूंगा व पुनः क्षमा याचना करूंगा।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम