Latestमध्यप्रदेश

उज्जैन में शर्मसार करने वाली वारदात; पहली कक्षा की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में सामूहिक दुष्कर्म

उज्जैन। शहर के एक निजी विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेढ़ से दो माह पूर्व छात्रा से स्कूल के बाथरूम में दो से तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया था।

शुक्रवार को छात्रा ने परिजन को कहा था कि स्कूल गंदा है वहां के छात्र भी गंदे हैं। इस पर परिजन ने पूछताछ की तो मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि छात्रा को चाकू भी दिखाया गया था।

हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। सीएसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि शनिवार को नीलगंगा निवासी 6 वर्षीय बालिका को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री नीलगंगा रोड स्थित निजी विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा है। डेढ़ से दो माह पूर्व उसके साथ स्कूल की बाथरूम में दो-तीन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा ने परिजन को कहा था कि वह अब स्कूल नहीं जाएगी। स्कूल गंदा है वहां गंदे काम होते हैं। पुलिस भी स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Back to top button