Monday, April 6, 2026
Latest:
Coronaमध्यप्रदेश

उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल कोरोना से जंग हारे, सुबह ली अंतिम सांस

उज्जैन। शहर के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल(59) की कोरोना वायरस के इलाज के दौरान इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई। टीआई पॉल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी मीना और दोनों बेटियां फाल्गुनी और ईशा को विक्रमादित्य होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया था ।

15 दिनों तीनों की दो दो बार जांच के लिए सैंपल लिए गए थे, मगर दोनों सैंपल की रिपोर्ट आज तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। एसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भोपाल में भी इस संबंध में बात कर ली गई थी, मगर उनके परिवार की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई।

गौरतलब है कि रविवार को इंदौर में जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की भी कोरोना से लड़ते हुए मौत हो गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम