#MP Vidhansabha Electionsराष्ट्रीय

इस सीट पर रद्द हो सकता है चुनाव, आयोग ने कहा नहीं दिया आदेश!

न्‍यूज डेसक। चुनाव आयोग तमिलनाडु के वेल्लोर में लोकसभा चुनाव को रद्द कर सकता है क्योंकि कुछ दिनों पहले एक डीएमके उम्मीदवार के घर से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। जिला पुलिस ने आरोपी काथिर आनंद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ ही 10 अप्रैल को आयकर विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर दो पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है।
हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि उसने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। आयोग का स्पष्टीकरण ऐसे समय पर सामने आया है जब कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि आयोग ने मतदाओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल हुई बड़ी रकम के कारण यहां चुनाव रद्द करने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रवक्ता शेफाली शरण का कहना है कि ऐसा कोई आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होने हैं।

पुलिस ने कहा कि आनंद को उनके नामांकन पत्र के साथ दायर चुनावी हलफनामे में गलत सूचना देने की वजह से जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत आरोपित किया गया है। अन्य दो की पहचान श्रीनिवासन और दामोदरन के तौर पर हुई है उनपर रिश्वत के तहत मामला दर्ज है।

आनंद पार्टी के वरिष्ठ नेता दुराई मुरुगन के बेटे हैं। 30 मार्च को आयकर अधिकारियों ने दुराई मुरुगन के घर पर चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध धन की तलाश में छापा मारा था और वहां से 10.50 लाख रुपये जब्त किए थे। दो दिन बाद अधिकारियों ने उसी जिले के डीएमके नेताओं के साथियों के एक सीमेंट गोडाउन से 11.53 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

हालांकि दुराई मुरुगन ने कहा था कि उन्होंने कुछ नहीं छुपाया है। आयकर विभाग के अभियान के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि यह कुछ राजनेताओं की साजिश है, जो चुनावी मैदान में उनका सामना नहीं कर पा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply