FEATUREDउत्तरप्रदेश

इलाहाबाद में बड़ी सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी।इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोरांव निवासी कार सवार 5 लोग अपने किसी रिश्तेदार को लेने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मलाकबलऊ गांव के पास उनकी कार को करीब 4 बजे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Back to top button