
हैल्थ डेस्क। अभिनेता इरफान खान ने अपनी बीमारी की खुलासा कर दिया है। उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर बताया है। इसके इलाज के लिए अब वे विदेश जाएंगे। यहां हम बताएंगे कि न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
डायरिया इस कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण है। यानी बार-बार दस्त आती है तो न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर हो सकता है। जानकारों के मुताबिक, हाल के दिनों में यह बीमारी तेजी से बढ़ी है। यदि लगातार 20-22 दिनों से दस्त आ रही है तो तुरंत जांच करवाना चाहिए।
डॉक्टरों के मुताबिक, दुनिया में एक साल में इसके करीब 10 लाख मामले सामने आते हैं। अधिकांश मामलों में यह बीमारी अनुवांशिक होती है। यानी माता या पिता में से किसी को है तो बच्चों को भी हो सकती है।
कम उम्र में पता चला जाए तो इसका बेहतर इलाज किया जा सकता है। सर्जरी के जरिए थाइराइड ग्लैंड निकालना इसका एक समाधान है। ऐसा करने से ट्यूमर का खतरा खत्म हो जाता है।
हालांकि अभी इस ट्यूमर का नाम ही पता चला है। इरफान की यह बीमारी किस स्टेज तक पहुंच गई है, यह पता लगने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
इस बीमारी के लक्षण इस प्रकार हैं –
- हाइपरग्लेसेमिया (खून में बहुत ज्यादा चीनी)
- हाइपोग्लाइसीमिया (खून में बहुत कम चीनी)
- लगातार दस्त
- भूख नहीं लगना, वजन तेजी से घटना
- लगातार खांसी या घबराहट
- शरीर के किसी भी हिस्से में मोटा होना या गांठ
- आंत्र या मूत्राशय की आदतों में परिवर्तन
- पीलिया (त्वचा की पीली)
- लगातार बुखार या रात पसीना
- सरदर्द
- गैस्ट्रिक अल्सर रोग








