राष्ट्रीय

इन्‍हे यह भी नहीं मालूम कि सितंबर 30 दिन का होता है 31 दिन का नही?

42409ab98285005d792325596259b3bd
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं की गलतियों वाले होर्डिंग्स की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। ऐसा नही है कि गलतियां भाजपा के छोटे नेता करते हैं। गलतियां करने में बड़े नेता भी किसी से पीछे नही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की गलतियों वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। भाजपा विरोधी लोग भाजपाइयों की इन गलतियों का भरपूर आनंद लेते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिवाना में लगे एक होर्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस होर्डिंग को सिवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हमीर सिंह भायल ने लगवाया है। इस होर्डिंग के माध्यम से भाजपा विधायक ने राजस्थान गौरव यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत और 31 सितंबर 2018 को सिवाना में आयोजित होने वाली गौरव यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
अब भाजपा विधायक को कौन समझाए कि भारतीय पंचाग, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सितंबर का महीना 30 दिन का होता है तो भाजपा विधायक 31 सितंबर को जनता से सिवाना चलने की अपील क्यों कर रहे हैं। भाजपा विधायक की यह भूल उनकी हंसी का पात्र बन गई है और लगता है कि विधायक जी ने स्कूल के पीछे शिक्षा हासिल की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply