Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATURED

इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल, निर्दलीय विधायक जेपी ने भी थामा हाथ

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की राजनीति में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने और अपने लिए सुरक्षित राजनीतिक दुर्ग तलाशने का सिलसिला और तेज हो गया है। इस कड़ी में इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हांसी से इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष गोयल, कालका से पूर्व विधायक व पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित पूर्व मंत्री व पिहोवा से इनेलो के पूर्व विधायक स्व. जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत सिंह इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply