मध्यप्रदेश

इटारसी: सरेराह पीएनबी बैंक कर्मचारी को चाकू मारकर लूटे पांच लाख

इटारसी। सरेराह रास्ता रोककर पीएनबी बैंक के कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जब बैंक कर्मचारी ठंडी पुलिया इलाके पास से गुजर रहे थे तो पहले उसे कट्टा अड़ाया और वह नहीं माने तो चाकू मारकर उससे पांच लाख रुपए छीन लिए। बैंक कर्मचारी का नाम सौरभ साहू बताया जा रहा है। सौरभ और उनके साथी पैसे लेकर बैंक जा रहे थे उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। सौरभ के साथी के साथ भी मारपीट की गई है।

जख्मी सौरभ साहू होशंगाबाद एवम् उनके साथी राजकुमार मालवीय इटारसी गरीबी लाइन निवासी है। दोनों बैंक में कर्मचारी है और इसी तरह रोजाना पैसे लेकर बैंक जाते थे। सौरभ को प्राथमिक उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके साथी से घटना की जानकारी लेने के बाद खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button