Saturday, May 9, 2026
Latest:
Latest

इंदौर: क्रिकेट खेलना बना मौत की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या

इंदौर, मध्य प्रदेश: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के कबूतर खाना इलाके में आपसी रंजिश के बीच हुए झगड़े की वजह से एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। इस घटना में शानू उर्फ रियाज का निधन हो गया, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा क्रिकेट मैच खेलते समय हुआ था। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने फौरन अपनी मौजूदगी बढ़ाई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हमलावर सलमान लाला गैंग से जुड़े थे। उन्होंने पहले हवाई फायर की और फिर चाकू से हमला किया।

इस घटना के पीछे की मुख्य वजह और पूरी घटना के हालात अभी जांच में हैं। इस बीच, शहर में पुलिस ने पिछले 15 दिनों में एक विशेष अभियान चलाया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 3000 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

99der16 2

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम