इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर 900 की मौत, देखें तश्वीर

जकार्ताः  इंडोनेशिया में आए  भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से  सुलावेसी द्वीप में मरने वालों  का आंकड़ा 900 तक पहुंच गया है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी से सबसे ज्यादा प्रभावित पालू शहर में राहत और बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है।
Yashbharat


इस आपदा में जिंदा बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं। मृतकों में 11 लोग डोंगगाला के हैं और 821 पालू प्रांत के। अभी तक कुछ विदेशी नागरिक लापता हैं।लापता विदेशी नागरिकों में एक फ्रेंच, एक साउथ कोरिया और कुछ दूसरे देशों के नागरिक हैं।
Yashbharat

आपदा प्रबंधन एजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों को घरों से निकालना और राहत कार्य अंजाम देने में काफी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी के एक प्रवक्ता के मुतााबिक कम से कम 540 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।  अस्पतालों को बड़ी संख्या में भर्ती किए जा रहे घायलों के इलाज में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। Yashbharat

इसे भी पढ़ें-  आसमान में 174 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार सम्मानित, UAE राष्ट्रपति ने लगाया गले; मिला 'ऑर्डर ऑफ जायद II'