इंडियाज मोस्ट वांटेड’ निर्माता सुहैब इलियासी पत्नी के मर्डर केस में बरी

india most wantted

नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने आज पूर्व टीवी एंकर और निर्माता सुहैब इलियासी को उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बरी कर दिया। जस्टिस एस. मुरलीधर और विनोद गोयल की पीठ ने इलियासी की अपील को मंजूर करते हुए उन्हें बरी करने के आदेश दिए। इलियासी ने पत्नी अंजू की 18 साल पहले हुई हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को चुनौती दी थी।

suhaib with wife


एक निचली अदालत ने 20 दिसंबर 2017 को इलियासी को अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए आजीवन करावास की सजा सुनाई थी और कहा था कि उन्होंने ‘हत्या की और इसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की।’’ इलियासी क्राइम पर आधारित कार्यक्रम ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ से सुर्खियों में आए थे। ​​​​​​

ilyasi

इसे भी पढ़ें-  खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना-हरीश रघुवंशी, सायना इंटर नेशनल स्कूल में अठारहवां वार्षिक खेलोत्सव सम्पन्न, एमरल्ड हाउस को मिली बेस्ट हाउस की ट्राफी

Leave a Reply