Entertainmentमनोरंजन

आलिया भट्ट का टाइटल से नवाजे गए टाइगर,नहीं बता पाए भारत के राष्ट्रपति का नाम

yashbharatमुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म “बागी-2” को बड़ी ओपनिंग मिली है। हाल ही में फिल्म की सफलता से हटकर टाइगर किसी और ही मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

 

दरअसल, फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब एक इंटरव्यू में टाइगर से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया, तो वो सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने जवाब से पहले ही कह दिया की सवाल मुश्किल है लेकिन सोचने के बाद टाइगर ने मिस्टर मुखर्जी कहा।

yashbharat

बताया जा रहा है कि टाइगर के बाद जब दिशा से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने सही जवाब दिया – रामनाथ कोविंद। वैसे इससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि एक्शन हीरो टाइगर नॉलेज के मामले में काफी कच्चे हैँ। वैसे उनके इस वाक्या ने सबको आलिया भट्ट की याद दिला दी।

yashbharat

बता दें कि आलिया भट्ट से भी जब “कॉफी विद करण” के दौरान महाराष्ट्र के सीएम का नाम पूछा गया था, तो उन्होंने गलत जवाब दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर आलिया को खूब ट्रोल किया गया। उसी तरह अब टाइगर भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply