Thursday, May 14, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDLatestमनोरंजन

आर्यन खान को जेल में अकेला नहीं छोड़ूंगा, उसे कुछ नहीं होना चाहिए…

मुसीबतों के बीच अरबाज को है दोस्त की फिक्वुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत को लेकर कल यानी 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इस बीच क्रूज ड्रग्स केस में ही गिरफ्तार हुए आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट का एक बयान जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने दोस्त के लिए चिंता जाहिर की है। अरबाज ने अपने पिता सलीम मर्चेंट से आर्यन को लेकर बात की थी, जिसके बारे सलीम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है। उन्होंने बताया कि अरबाज ने साफ कह दिया है कि वो आर्यन को जेल में अकेला छोड़कर नहीं जाएंगे।

दोस्ती सबसे बढ़कर…

अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान जेल में एक-दूसरे की फिक्र करते दिख रहे हैं। दोनों ही इन दिनों आर्थर रोड जेल में हैं। इस दौरान अरबाज के पिता असलम ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘मासूम बच्चों को ट्रायल से पहले ही इस तरह सजा नहीं दी जानी चाहिए। मैं अपने बेटे से मिलकर जा रहा था, अरबाज ने मुझसे कहा- डैड मैं आर्यन को जेल में अकेला नहीं छोड़ूंगा और आर्यन को कुछ नहीं होना चाहिए। हम एक साथ यहां पर आए हैं और एक साथ ही जाएंगे। मैं अपने बेटे की बात सुनकर भावुक हो गया। उसके लिए दोस्ती सबसे बढ़कर है’।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम