Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

आम के लिए मासूम को मिली तालिबानी सजा

इलाहाबाद  इलाहाबाद के मेजा थाना क्षेत्र के टूडीहार गांव में एक बच्चे को बागीचे में आम चुनने की ऐसी सज़ा मिली जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. बागीचे के मालिक ने सिर्फ कुछ आम चुनने की वजह से मासूम बच्चे की डंडे से बेरहमी से पिटाई की. बच्चे की पिटाई का लगभग 28 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि मासूम बच्चा गोलू को किस बेरहमी से पीटा जा रहा है. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिना इजाजत के आम की बगिया में पहुंच गया और कुछ आम उठा लिए. बगिया के मालिक को ये बात इतनी नागवार गुजरी की उसने आव देखा न ताव बस उसकी पिटाई शुरू कर दी. क्रोध में उसे यह भी नहीं सूझा कि वह एक मासूम बच्चा है.

हांलाकि, वीडियो में एक महिला और कुछ दूसरे लोग भी दिख रहे हैं. लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया. वीडियो में मासूम बच्चा बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद किसी का भी दिल नहीं पसीजा. वहीं बच्चे के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वायरल वीडियो आज के समाज में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति की झलक देखने को मिल रही है. साथ ही मूकदर्शक बने लोगों की सोच पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply