Site icon Yashbharat.com

आमिर खान के फैन ने उनके ऑफिस के बाहर की खुदकुशी की कोशिश

aamir

बॉलीवुड डेस्‍क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी कि आमिर खान अपने फैन्स के बीच अपनी एक्टिंग और सोशल वर्क के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. जहां एक तरफ वो अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में धूम मचाते हैं वहीं दूसरी तरफ अपने ‘पानी फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में पानी और रोजगार की व्यवस्था कर के दुआएं बटोर रहे हैं. ऐसे में उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे.

कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर का भावुक सवाल- मैं घर कब जा पाऊंगा?

आमिर खान के लिए उनके फैन्स में यूं तो गजब की दीवानगी देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबर आ रही है कि उनेक एक फैन ने उनके ऑफिस के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की.

दरअसल बेलगाम, कर्नाटक के मोहम्मद कासिम के रूप में पहचाने गए मोहम्मद कासिम ने हाल ही में आमिर के मुंबई में मौजूद ऑफिस के बाहर पहुंच कर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उसे आमिर से मिलने से रोक दिया. जिसके बाद शख्स ने अपनी जेब से एक बोतल निकाल कर उसमें मौजूद लिक्विड को पी लिया. लिक्विड पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. शख्स को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस को खबर कर दी गई. हालांकि इलाज करने वाले डॉक्टर्स का कहना था कि लिक्विड पीने से शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस द्वारा कि गयी पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो लम्बे समय से आमिर खान से मिलना चाहता था लेकिन काफी कोशिश के बावजूद वो आमिर से मिल नहीं सका. जिसके बाद पुलिस ने शख्स के घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया.

Exit mobile version