Thursday, May 14, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

आमने-सामने से भिड़े दो ट्रक, पलटकर लगी आग

खरगोन : इंदौर-ईच्छापुर हाईवे पर बड़वाह थाने के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों ट्रक पलट गए और उनमें आग लग गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हुए हैं। एक ट्रक में एलसीडी भरी हुई थी जबकि दूसरा ट्रक गेहूं से भरा था।

2018 6image 16 00 428356000accident ll

जानकारी के अनुसार एलसीडी से भरा कंटेनर इंदौर और गेहूं से भरा ट्रक खंडवा की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, दोनों घायल चालकों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
tavite
आग लगने की सूचना मिलते ही बलवाड़ा थाना प्रभारी रॉबर्ट गिरवाल, एसडीओपी मानसिंग ठाकुर टीम को साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply