Wednesday, April 8, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

आबकारी की महिला इंस्‍पेक्‍टर ने की अपने अधिकारियों की पुलिस से शिकायत

आबकारी की महिला इंस्‍पेक्‍टर ने की अपने अधिकारियों की पुलिस से शिकायत आबकारी महिला इंस्‍पेक्‍टर के द्वारा पुलिस एएसपी को एक लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आबकारी एडीओ ने उनके साथ अभद्रता की । यह मामला मधयप्रदेश के छतरपुर जिले के नैगावं का है। आबकारी की महिला इंस्‍पेक्‍टर प्रियंका रानी चौरसिया ने शिकायत में कहा कि एडीओ आर के गुप्‍ता ने अभद्रता से बात करते हुए धक्‍का दिया और मारपीट करने की कोशिश की।

मालूम हो की यह मामला नौगांव स्थित शराब फैक्ट्री कॉक्स डिस्टलरी में पदस्थ आबकारी विभाग का है। यहां अधिकारियों के बीच विवाद हो गया था तब प्रियंका रानी ने नौगांव पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया था लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को वहीं सुलझा दिया। विवाद का कारण कमिश्नर के दौरे के दरम्यान प्रियंका रानी चौरसिया के गायब होने को लेकर एडीओ गुप्‍ता के साथ कहासुनी हुई और फिर विवाद गहरा गया।

अब प्रियंका रानी चौरसिया ने कहा है कि कार्यालय में एक महिला अधिकारी के साथ बुरे व्‍यव्‍हार  के इस मामले की विभागीय जांच कमेटी बनाकर की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से भी आरके गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है लिखित शिकायत देते हुए कहा गया है कि एडीओ आरके गुप्ता ने बीते रोज उनके साथ अभद्रता की एवं उन्हें धक्का देकर बेइज्जत किया है।

गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों के बीच बुधवार को विवाद का एक वीडियो सामने आया था। जिससे दोनो अधिकारियों को आपस में अरोप प्रत्‍यारोप करते हुए देखा जा सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम