मध्यप्रदेश

आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्‍त का छापा, प्रॉपर्टी जानकर हैरान रह जाएंगे  

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार सुबह परक्रम सिंह चंद्रावत के इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम के कई ठिकानों पर दबिश दी है. इस कार्रवाई की लोकायुक्त ने चंद्रावत के इंदौर में स्थित दो पेट्रोल पंप सील कर दिए है. चंद्रावत के पास तीन लग्जरी कार, एक मर्सडीज और एक ऑडी कार मिली है.

लोकायुक्त की टीम ने धार जिले में आबकारी विभाग का कार्यालय पूरी तरह से सील कर दिया है. लोकायुक्त टीम के सदस्य कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच कर रहे है. बता दें कि इंदौर में रहने वाले आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत धार जिले में पदस्थ थे. वो रोज इंदौर से अपडाउन करते रहते थे.

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में:-
-पराक्रम सिंह के दो पेट्रोल पंप सील किए
-3 लग्जरी गाड़ियां सील को सील किया गया
-1 मर्सडीज,एक ऑडी,1 इनोवा गाड़ी जब्त
-HDFC के सुखलिया शाखा में दो लॉकर
-10 बैंक खाते भी जब्त
-इंदौर में 2 बंगले और दुकानें सील
-रतलाम के जावरा में 6 वेयर हाउस सील
-जावरा में 6 तेल टैंकर भी मिले
-दो कंप्यूटर और हार्ड डिस्क जप्त​
-भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात

पराक्रम सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के भतीजे हैं. बताया जा रहा है कि आबकारी अधिकारी के पास से 500 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हो सकता है. चंद्रावत एक बार बिना सरकारी अनुमति के स्विट्जरलैंड और फ्रांस की यात्रा भी कर चुके हैं. आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने शपथ पत्र देकर चंद्रावत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी. फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहेगी.

Leave a Reply

Back to top button