आधी रात Katni कलेक्टर अवि प्रसाद पहुंचे बुखार प्रभावित गांव

wp 1682023366875

Katni कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार की देर रात खाम्हा गांव पहुंचकर बुखार प्रभावित बच्चों के इलाज प्रबंधों का जायजा लिया।
खसरे के लक्षण की जांच हेतु नमूना आईसीएमआर जबलपुर भेजने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने बुखार प्रभावितों का पता लगाने घर -घर सर्वे करने के निर्देश भी दिए हैं।

wp 1682023379034

बता दें कि विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम खाम्हा में वायरल संक्रमण से 14 लोगों के तेज बुखार से प्रभावित होने की गुरुवार रात सूचना मिलते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम को लेकर देर रात ही खाम्हा गांव पहुंच गये।

wp 1682023400779

कलेक्टर ने बुखार प्रभावित बीमार बच्चों के परिजनों से भेंट किया और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। कलेक्टर श्री प्रसाद ने चिकित्सकों की टीम को लगातार प्रभावितों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी के निर्देश दिए। श्री प्रसाद ने एसडीएम, पटवारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और ए एन एम की टीम को खाम्हा गांव के हर घर का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया और बीएमओ डॉ बी के प्रसाद को निर्देशित किया कि बुखार से प्रभावित बच्चों में खसरे के लक्षण की जांच हेतु नमूने आईसीएमआर जबलपुर भिजवाएं। ताकि बीमारी के सही कारणों का पता लग सके और प्रभावितों का समुचित इलाज हो सके।

खाम्हा गांव पहुंचकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने ग्रामीणों से बीमारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों और उनकी टीम को निर्देशित किया कि तेज बुखार से प्रभावित गंभीर स्थिति वाले मरीजों को पानउमरिया या फिर उपचार की जरूरत के अनुसार कटनी जिला चिकित्सालय में इलाज किया जाए।
समाचार लिखे जाने तक कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी करते रहे।