Thursday, May 7, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

आधी रात को प्रेशर कुकर से पत्नी की पिटाई, मौत

उदयपुर। पति-पत्नी में बहसबाजी और झगड़ा होना आम बात है लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ जाए तो जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसे ही एक चौकाने वाले मामले में राजस्थान के एक शख्स ने पत्नी को इतनी बुरी तरह से प्रेशर कुकर से पीटा की उसकी मौत हो गई। अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका।

पति खुद अपने 10 साल के बेटे को पत्नी के माता-पिता के पास ले गया और हत्या की जानकारी दी। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया, हालांकि कुछ देर बात पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह घटना बांसवाड़ा में आर्थुना के भानोक पदला गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक 38 साल के कुरिलाल पाटिदार अपनी 32 साल की पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ सोए थे।

आधी रात को कपल के बीच कुछ मुद्दों पर झगड़ा हो गया और पति ने उसकी पत्नी को प्रेशर कुकर से मारा। उसने कुकर से इतनी बार पत्नी पर हमला किया कि खूब खून बहने लगा। पत्नी को उसी हालत में छोड़ पति बेटे को लेकर पत्नी के मायके ले गया और फिर वहां से भाग गया। उसे बाद में पकड़ लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply