Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

आदिवासी जिलों में सबसे कम प्रत्याशी, इस जिले में हैं सबसे ज्यादा

भोपाल: MP के दो आदिवासीबहुल जिलों अलीराजपुर और डिंडोरी से चुनावी रण में सबसे कम उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस बार 1102 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 2 हजार 907 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 158 प्रत्याशी रीवा जिले से चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिले में आठ विधानसभाएं हैं।

सतना जिले की सात विधानसभाओं से 134, भिंड की पांच विधानसभाओं से 122, जबलपुर की आठ विधानसभाओं से 114, सागर की आठ विधानसभाओं से 110, इंदौर की 9 विधानसभाओं से 97 और भोपाल की सात सीटों से 93 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश में सबसे कम प्रत्याशियों वाला जिला अलीराजपुर है। आदिवासीबहुल इस जिले की दो विधानसभाओं जोबट और अलीराजपुर से कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक और आदिवासीबहुल जिले डिंडोरी की दो विधानसभाओं से 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सबसे कम प्रत्याशी वाले प्रदेश के अन्य जिले आगरमालवा और बुरहानपुर हैं। दोनों जिलों में दो-दो सीटों हैं। दोनों ही जगहों पर 17-17 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply