आटो से कोचिंग जा रहे छात्रों की एक्सीडेंट से मौके पर मौत
गुना। टक्कर के बाद घटना के आस-पास के लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया. इसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
मध्य प्रदेश के गुना जिले में दो दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि तीन एनी छात्र घायल हो गए. घायल चहरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी छात्र ऑटो में बैठकर राघोगढ़ कोचिंग जा रहे थे.
मामला गुना के राघोगढ़ इलाके का है कि जहां दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पर सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए. टक्कर के बाद घटना के आस-पास के लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया. इसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना की खबर लगते ही नजदीकी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सभी छात्र रामनगर से राघोगढ़ कोचिंग पढ़ने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई. मृतक छात्रों के नाम मधु कुशवाह और गोलू है. दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

