Site icon Yashbharat.com

आटो-ट्रक में सीधी भिड़ंत: एक की मौत, तीन गंभीर, कटनी-पन्ना मार्ग पर हादसा

acce

कटनी। कटनी-पन्ना मार्ग पर ग्राम बिसानी के समीप तेज रफ्तार आटो व दानवी रफ्तार ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में आटो सवार एक 48 वर्षीय प्रौढ़ की मौत हो गई जबकि तीन को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक  शाहनगर व उसके आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले कुछ लोग आज सुबह आटो में सवार होकर कटनी आ रहे थे। उसीदौरान कटनी-पन्ना मार्ग पर ग्राम बिसानी के समीप तेज रफ्तार आटो की भिड़त विपरीत दिशा से दानवी रफ्तार से आ रहे ट्रक से हो गई।

जिसके कारण आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 48 वर्षीय बालमुकुंद नामक प्रौढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 35 वर्षीय अजय कुमार कोरी, 25 वर्षीय राजपाल सिंह सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां बालमुकुंद को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में मृत हुए प्रौढ़ का शवपरीक्षण कराते हुए आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 

Exit mobile version