Coronajabalpur

आज 55 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, जबलपुर में अब तक 884 व्यक्ति हुये स्वस्थ, 65 नए पॉजिटिव

आशीष शुक्ला…

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज 55 व्यक्तियों को किया गया डिस्चार्ज. अब तक 884 व्यक्ति हुये स्वस्थ. बीते चौबीस घण्टे में कोरोना के 65 नये मरीज मिले.

जबलपुर – जबलपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है । आज शनिवार को भी कोरोना से स्वस्थ होने पर 55 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 65 नये मरीज सामने आये हैं। जबलपुर में आज डिस्चार्ज हुये 55 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 884 हो गई है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 65 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1369 पहुँच गई है । इनमें से 29 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 456 हो गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम