Latest

आज भारत लौटेगा विवादित इस्लाम उपदेशक जाकिर नाईक

इंटरनैशनल डैस्कः सांप्रदायिक अशांति फैलाने, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोपों में वांछित विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक आज भारत लौट सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मलयेशियाई पुलिस ऑफिसर ने जाकिर  के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। जाकिर नाइक पर राष्ट्रीय जांच एजैंसी ने 2017 में आपराधिक मामला दर्ज किया था।

बता दें, नाईक एनआईए और ईडी की जांच का सामना कर रहा है क्योंकि बांग्लादेश ने कहा था कि पीस टीवी पर उसका भाषण ढाका में 2016 के हमले की एक वजह था। इस हमले में एक भारतीय लड़की सहित 22 लोगों की जान चली गई थी। नाईक के गैर सरकारी संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को 2016 में ही अवैध घोषित किया जा चुका है और इस मामले में 18 करोड़ रुपए से अधिक की रकम के धन शोधन के आरोपों की प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है।  उधर, सूत्रों के अनुसार NIA के DG ने कहा- जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण की खबर निराधार और गलत है।

Leave a Reply

Back to top button