Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpur

जबलपुर में 11 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर जताया डॉक्टरों का आभार

जबलपुर (यशभारत) जबलपुर में पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता दिनों दिन गहराती गई तो आज एक राहत वाला नजारा सामने आया। जबलपुर में आज 11 लोगों ने कोरोना पर विजय पाकर खुशी खुसी मेडिकल कालेज से अपने घर की रवानगी ली। इस तरह जबलपुर में अब 29 लोग ठीक हो चुके है। 11 लोगों को कोरोना से स्वस्थ होने पर जिन्हें मेडिकल कॉलेज से आज शनिवार को डिस्चार्ज किया गया।

जिन लोगों को डिस्चार्ज किया गया उनमें उत्तमचंद जैन उम्र 74 बर्ष, समुंदी बाई जैन उम्र 68 बर्ष, वन्दना राठौर उम्र 54 बर्ष, संजय जैन उम्र 52 बर्ष, संध्या जैन उम्र 48 बर्ष, ब्रिजेश जैन उम्र 46 बर्ष , सुदेश जैन उम्र 45 बर्ष, सरिता जैन 44 बर्ष, सजल राठौर उम्र 21 बर्ष , रितिक जैन उम्र 20 बर्ष एवं संदीप तिवारी उम्र 22 बर्ष शामिल हैं । इनमें संदीप जैन पाटन के और शेष सराफा दरहाई के निवासी हैं। ये सभी 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। यह जानकारी यशभारत ने पूर्व में ही दे दी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम