Wednesday, April 8, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

आगरा के पटाखा मार्केट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

आगरा। आगरा के पटाखा मार्केट में शनिवार शाम आग लगने की खबर सामने आई है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा के सुल्‍तानपुर स्थित पटाखा बाजार में भीषण आग फैल गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सुल्‍तानपुरा की है। यहां पर पटाखों का एक अस्‍थायी मार्केट लगा हुआ था। जैसे ही आग लगी, यहां पर अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं दमकलें मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने की मशक्‍कत जारी है। बताया जाता है कि यह हादसा एक चिंगारी से हुआ। एक दुकान में इससे आग लगी जो अचानक बढ़ गई और उसने समीप की एक दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया।

जब यह घटना हुई तब वहां मौजूद ग्राहक एवं दुकानदार जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से निकले। आग से लोगों को बचाने के लिए पुलिस से समीप की अन्‍य दुकानें बंद करा दी हैं। ट्रैफिक भी रोका गया है। सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा में आतिशबाजी बाजार में लगी भीषण आग से 11 दुकानें 12 दोपहिया वाहन और लाखों की आतिशबाजी खाक होने की सूचना है।

बच्चे ने चलाया था पटाखा

घटना के संबंध में बताया गया है कि यह आग किसी बच्‍चे द्वारा पटाखा चलाने से लगी थी। दुकान में चिंगारी पहुंचने से आग लग गई। दुकानदार इसके बाद दुकानों में आतिशबाजी के साथ बिक्री का कैश भी छोड़कर भागे थे। मौके पर मौजूद दारोगा ने अग्निशमन उपकरण से आग बुझाने के प्रयास किए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply