आईपीएल 2018खेल

आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में SRH ने DD को हराया

हैदराबाद। आईपीएल 2018 में शनिवार के दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया।

कप्तान केन विलियम्सन ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। युसूफ पठान भी 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। 9 में से 7 मैच जीतने के बाद उसके खाते में 14 अंक हैं। वहीं दिल्ली को 10 मैच में से सिर्फ 3 में जीत मिली है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है।

इससे पहले दिल्ली की पारी में पृथ्वी शॉ ने शानदार फिफ्टी (65 रन, 36 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) लगाई। आउट होने वाले पहले बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल रहे, जो 2 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। पृथ्वी शॉ ने संदीप शर्मा की गेंद पर शॉट खेला और गेंद संदीप के हाथ को टच होकर स्टंप्स पर जा लगी, इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल क्रीज से बाहर थे।

पृथ्वी ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन लेते हुए फिफ्टी पूरी की। वे 25 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से इस मंजिल तक पहुंचे। राशिद खान ने पृथ्वी को शॉर्ट थर्डमैन पर सिद्धार्थ कौल के हाथों झिलवाकर दिल्ली को करारा झटका दिया। उन्होंने 65 रन बनाए। तीसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर का रहा, जिन्होंने 44 रन बनाए। नमन ओझा दुर्भाग्यपूर्ण रहे और 1 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए।

पांचवें विकेट के रूप में ऋषभ पंत पैवेलियन लौटे, जिन्होंने 18 रन बनाए और राशिद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। राशिद खान ने दो विकेट लिए, वहीं सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Back to top button