
स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 11 के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। मुंबई के 165 रन के जवाब में सीएसके ने ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी से आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। ब्रावो ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए। केदार जाधव चोटिल होने के बावजूद 22 गेंद पर 24 रन बनाए। मुंबई के मयंक मार्कंडे ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाए। टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
क्रुणाल पांड्या ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए
-ओपनर रोहित शर्मा 15 रन और इविन लुईस 0 रन पर आउट हो गए।
-क्रुणाल पंड्या ने आखिरी ओवरों में तेजी से 22 गेंदों पर 41 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 43 और ईशान किशन ने 40 रन बनाए।
-चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने दो विकेट लिए।
आईपीएल में डीआरस से विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने दीपक चाहर
-मुंबई के इविन लुईस आईपीएल में रिव्यू सिस्टम के इस्तेमाल से आउट होने वाले पहले बने। इन्हें चेन्नई के दीपक चाहर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
-रोहित शर्मा और हरभजन सिंह ने 6ठीं बार आईपीएल का पहला मैच खेला है। जबकि, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू और किरोन पोलार्ड ने 5-5 मैच खेले।
-विजय हजारे 2016-17 में झारखंड की कप्तानी करने के बाद पहली बार धोनी किसी टीम की कप्तानी करेंगे।
-पहली बार हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस को छोड़कर दूसरी टीम से खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरकार्ड
टोटल : 139/7 ओवर : 18 एक्स्ट्रा : 7
विकेट : 27/1, 42/2, 42/3, 51/4, 75/5, 84/6, 105/7, 118/8