jabalpur

आईजी की पत्नी दिल्ली रिफर

जबलपुर, मुनप्र। जबलपुर जोन के आईजी अनंत कुमार सिंह की पत्नी सुप्रिया सिंह की गुरूवार की दोपहर अचानक तबियत बिगडऩे के कारण उन्हें उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पडऩे की वजह से भर्ती किया गया था। लेकिन यहां उनकी हालत में कोई सुधार न होने के चलते आज सुबह 11:30 बजे उन्हें एयर एम्बूलेंस से दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल रिफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आईजी की पत्नी की तबियत बिगडऩे की जानकारी लगने पर डीआईजी भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गए थे। फोटो-अशोक बर्मन

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply