अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के ओढव इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग के ढहने की खबर है. हादसा रविवार देर शाम जीवन ज्योत सोसायटी के पास हुआ. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 10 लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
#SpotVisuals: Rescue operations underway after a four-storey building collapsed in Ahmedabad's Odhav area, earlier today. #Gujarat pic.twitter.com/L6NPFKKimO
— ANI (@ANI) August 26, 2018
बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था. बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है.

