Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

अस्पताल से क़ैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सहित चार निलंबित

सतना। सतना ज़िला अस्पताल में भर्ती एक सज़ायाफ़्ता क़ैदी हथकड़ी काटकर फरार हो गया. कैदी का नाम अजय मिश्रा है. हार्ट की कोई बीमारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एसपी ने उसकी रखवाली में तैनात चारों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है.

क़ैदी अजय मिश्रा दफा 307 में सेंट्रल जेल में सज़़ा काट रहा था.  5 दिन पहले ही उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो यहां के वॉर्ड 10 में 22 नंबर के बेड पर भर्ती था. क़ैदी पर चार एक की गार्ड का पहरा था. देर रात करीब 3 बजे वो हथकड़ी काटकर फरार हो गया. सारे गार्ड सोते रहे.

एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. प्रधान आरक्षक सर्वेश रावत, आरक्षक प्रशांत परावा, सुदेश मिश्रा और देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया. क़ैदी अजय मिश्रा की गिरफ़्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम था. उसकी तलाश में दो टीमें लगा दी गयी हैं. बनाकर तलाश में जुटी पुलिस।

क़ैदी के बिस्तर से आरी और ब्लेड मिला है. इस घटना के बाद पुलिस वालों की कार्यप्रणाली और अस्पताल के सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल में लगा सीसीटीवी कैमरा भी वर्षो से ख़राब पड़ा है. ख़बर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मौके का मुआयना किया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply