असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2018 को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुण्डे बदमाशो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध शराब बेचने वालों, शस्त्र रखने वालों, तथा जुआडियो एंव सटोरियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अधिक से अधिक लंबित वारंटो की तामीली हेतु आदेशित किया गया है, आदेश के पालन में दिनॉक 15-11-18 को 53 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 जाफौ के तहत, 1 व्यक्ति के विरूद्ध 110 जाफौ के तहत, 2 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 151 जाफौ के तहत की गयी है, इसी प्रकार 4 व्यक्तियों के विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुय 4 चाकू, जप्त किये गये है, 16 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 58 लीटर कच्ची एवं 41 पाव देशी शराब जप्त की गयी है, इसी प्रकार 46 गैरम्यादी वारंटी, एवं 47 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है तथा 21 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथों पकडा गया जुआडियों के कब्जे से 11 हजार 701 रूपये जप्त किये गये।
सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही
।

