मध्यप्रदेश

अशोकनगर : बाइक की स्कार्पियो से भिड़ंत, 3 की मौत, 1 घायल

अशोकनगर । चंदेरी के नजदीक एक भयानक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक पर सवार होकर चार लोग नजदीक के गांव गोधन से चंदेरी आ रहे थे। उसी वक्त बाइक सामने से आ रही एक बगैर नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से टकरा गई। बाइक और स्कार्पियो की भिड़ंत में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में 22 साल का संजय पिता जयराम रायकवार, 18 साल का विजय पिता ज्ञानी रायकवार और 60 साल के मलखान पिता दशरथ बुंदेला शामिल हैं। हादसे में अरविंद पिता मोहनलाल रायकवार को गंभीर चोंट आई है। बताया जा रहा है कि मृतक मलखान के परिवार में शादी है और इसी सिलसिले में वह चंदेरी किसी काम से जा रहे थे।

Leave a Reply

Back to top button